मुख्य सामग्री पर जाएँ

वर्तनेक्सा

मीडिया नेटवर्क

← नेटवर्क न्यूज़रूम

VMN NEWS

Pune Rape Case: ‘विस्तृत जांच के बाद तथ्य सामने आएंगे’, पुणे दुष्कर्म मामले में उपमुख्यमंत्री अजित का बयान

लेखक: VMN NEWS

मूल प्रकाशन: VMN NEWS · यहाँ पढ़ें: VMN NEWS

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि पुणे दुष्कर्म का आरोपी गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। उसे ड्रोन का इस्तेमाल करके पकड़ा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच चल रही है। उन्होंने कहा, ‘परसों तक लोग सवाल उठा रहे थे कि उसे गिरफ्तार क्यों […]

Pune Rape Case: ‘विस्तृत जांच के बाद तथ्य सामने आएंगे’, पुणे दुष्कर्म मामले में उपमुख्यमंत्री अजित का बयान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि पुणे दुष्कर्म का आरोपी गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। उसे ड्रोन का इस्तेमाल करके पकड़ा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच चल रही है। उन्होंने कहा, ‘परसों तक लोग सवाल उठा रहे थे कि उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। वह गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। हमने उसे पकड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। उसकी स्थिति ऐसी थी कि उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। मैं इस बात पर अडिग हूं कि ऐसी घटनाएं कहीं नहीं होनी चाहिए। अब मामले की उचित जांच करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्तृत जांच के बाद तथ्य सामने आने दें। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

महाराष्ट्र की राजनीति पर बोलते हुए अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राज्यभर में शिवसेना के प्रभाव का विस्तार करने के बयान पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘हर किसी को अपनी पार्टी का विस्तार करने का अधिकार है। एकनाथ शिंदे राज्य में जहां भी जाते हैं, वे कह सकते हैं कि वे जिले का भगवाकरण करना चाहते हैं। उसी तरह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कह सकते हैं कि वे पूरे जिले में भाजपा का झंडा देखना चाहते हैं। इसी तरह मैं भी कह सकता हूं कि मैं राज्य में हर जगह एनसीपी का झंडा देखना चाहता हूं, लेकिन इसमें कुछ खास नहीं है। हमने एकजुट होने का फैसला किया है। यह जनता ही तय करती है कि किसे जनादेश मिलेगा। हम काम करते समय राज्य के हित को आगे रखते हैं।

क्या है मामला? पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक घर से खाना और पानी मांगने की वजह से 37 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर एक सरकारी बस के अंदर एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद भाग रहा था। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया। वह अपने पैतृक शिरुर तहसील में एक गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। उसे आधी रात के आसपास गिरफ्तार कर लिया गया।

हिस्ट्रीशीटर दत्तात्रेय तीन दिन से फरार था हिस्ट्रीशीटर दत्तात्रेय रामदास गाडे मंगलवार की सुबह पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर राज्य परिवहन की बस के अंदर 26 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के बाद अपने पैतृक स्थान शिरुर भाग गया था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था, लेकिन पुलिस उसके गांव तक पहुंचने में कामयाब रही। इसके बाद पता चला कि आरोपी पानी मांगने के लिए एक घर में गया था।